{"_id":"62322946b96e591d9937b64d","slug":"hathras-differences-over-muhurta-big-holika-will-be-burnt-tomorrow-hathras-news-ali2872659161","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुहूर्त को लेकर मतभेद, बड़ी होलिका का कल होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुहूर्त को लेकर मतभेद, बड़ी होलिका का कल होगा दहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर में होलिका दहन के समय को लेकर अभी भी धर्माचार्यों में मतभेद हैं। इसे लेकर मंगलवार को कोतवाली में बैठक भी हो चुकी है और वहां शुक्रवार की सुबह का समय ही नियत किया गया था। इस सिलसिले में आचार्य बल्लभ जी महाराज का कहना है कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे है, इसलिए इसी समय होलिका दहन होना चाहिए।
वहीं आचार्य आचार्य उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी व कुछ अन्य धर्माचार्य इसका समय बृहस्पतिवार को शाम 6.25 से रात्रि 8.50 बता रहे हैं। इनका कहना है कि वह बृहस्पतिवार की शाम को ही होलिका दहन करेंगे। वैसे, किला गेट की बड़ी होली के व्यवस्थापकों का कहना है कि होलिका दहन शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे किया जाएगा।
इधर, कोतवाली निरीक्षक रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि बड़ी होलिका के व्यवस्थापकों ने यह जानकारी दी है कि होलिका दहन शुक्रवार की सुबह साढ़े चार बजे होगा। उन्हें जानकारी मिली है कि इसे लेकर मतभेद भी दूर हो गए हैं। संवाद