{"_id":"62f1731260071015d6699909","slug":"hathras-devotees-performed-jalabhishek-on-the-last-monday-of-sawan-hathras-news-ali2978110138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सावन के अंतिम सोमवार पर भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सावन के अंतिम सोमवार पर भक्तों ने किया जलाभिषेक
विज्ञापन
सावन के आखिरी सोमवार को चौबे वाले महादेव मंदिर पर दुग्धाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सावन के चौथे सोमवार पर मन में आस्था की ज्योति जलाए सुबह से ही भक्त शिव दरबार में पहुंचने लगे। उपवास रखकर श्रद्धालुओं ने सर्वमंगल की कामना की। जगह-जगह प्रसाद वितरण के साथ शहर में विभिन्न आयोजन हुए। मंदिरों में गगन भेदी जयघोष के साथ कांवड़ भी चढ़ाई गई।
सावन के चौथे सोमवार को शिव भक्तों में बेहद उत्साह दिखाई दिया। शहर के कामेश्वर महादेव, बाबुलनाथ सरकार, गोपेश्वर महादेव, चौबे वाले महादेव, कैलाश महादेव, चिंताहरण महादेव, बौहरे वाले महादेव आदि शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। छोटे मोटे शिव मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
सोमवार को सारा शहर शिव की भक्ति में रम गया। मन में श्रद्धा और होठों पर शिव का नाम लिए भक्त पूजा अर्चना के लिए शिवालय पहुंचे। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, परिक्रमा आदि के लिए सुबह से दोपहर बाद तक श्रद्धालुओं की भीड़ शिव दरबार में लगी रही। शाम को शिवलिंगों के भव्य शृंगार किए गए।
विज्ञापन
जिनके दर्शन के लिए देर रात्रि तक भक्तों का आना जाना मंदिरों में लगा रहा। भक्तों ने उपवास रख शिव की उपासना की। सर्वमंगल कामना के लिए भक्तों ने तरह तरह से शिव अर्चना की। सैकड़ों भक्त कांवड़ लेकर शिव दरबार पहुंचे।
जगह जगह भक्त शिवालयों पर भोले की भक्ति में भक्त झूमते नजर आए। देवालयों पर हो रहे शिव की गुणगान की गूंज शहरभर में सुनाई दे रही थी। शहर भर में देर रात तक प्रसाद वितरण कार्यक्रम का कार्यक्रम चला। भक्तों ने भजन कीर्तन कर आस्था के संगम में डुबकी लगाई।