फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Devotees dance till late night on the hymns of Khatu Shyam

हाथरस : खाटू श्याम के भजनों पर देर रात तक थिरके श्रद्धालु

Sun, 13 Mar 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Devotees dance till late night on the hymns of Khatu Shyam
हाथरस : खाटू श्याम की भजन संध्या में भजन गाते गायक। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्रीराम गार्डन में खाटू श्याम बाबा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर बरेली की भजन गायक अंजली द्विवेदी व बंशी वर्मा ने भजनों की प्रस्तुति से समा बांधा। देर रात तक श्रद्धालु भजनों की प्रस्तुतियों पर थिरकते रहे। श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा से सुख समृद्धि की कामना की।
कलाकारों ने भक्तिमय धुन बजाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उसके बाद आयोजकों ने श्याम बाबा की अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की। श्याम बाबा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। अंजली द्विवेदी ने हारे का सहारा, खाटू श्याम हमारा, मुझे तेरे नाम का सहारा चाहिए, सुबह और शाम बाबा के दर्शन चाहिए, सुनाकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

बंशी वर्मा ने श्याम नाम गालो, सहारा मिलेगा, चलो सब खाटू दरबार, आदि भजन प्रस्तुत किए। इन पर श्रद्धालुओं ने देर रात तक नृत्य किया। फूलों की बौछार हुई। श्याम बाबा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर अशोक गोला, आशीष गौड़, सुनील बंसल, बृजेश गोयल, आलोक गुप्ता, बृजबिहारी अग्रवाल, चंद्रपाल शर्मा, विकास गर्ग, शिवांग बागला, दिनेश सिंघल आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed