फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Devendra became SP candidate from Mathura, local people also gaze at this seat

हाथरस : मथुरा से सपा प्रत्याशी बने देवेंद्र, स्थानीय लोगों की भी इस सीट पर टकटकी

Sun, 16 Jan 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Devendra became SP candidate from Mathura, local people also gaze at this seat
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के लोगों की नजर अब मथुरा-वृंदावन विधानसभा सीट पर भी है। इसकी मुख्य वजह यहां से सपा-रालोद गठबंधन ने सादाबाद के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला वहां प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से होगा। अग्रवाल के समर्थकों ने वहां उनका प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। वर्ष 2007 से अग्रवाल लगातार विधानसभा चुनाव लड़ते रहे हैं।
पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के धुर विरोधी पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल इस बार मथुरा-वृंदावन सीट से सपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। सपा ने उन्हें वहां से प्रत्याशी बनाया है। देवेंद्र अग्रवाल वर्ष 2007 से लगातार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वर्ष 2007 में वह रालोद से चुनाव लड़े थे और दूसरे स्थान पर आए थे। तब उन्हें बसपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय ने परास्त किया था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2012 का चुनाव सपा से सादाबाद से लड़ा था। यह चुनाव वह जीत गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद वर्ष 2017 का चुनाव भी वह सपा से सादाबाद सीट से लड़े थे लेकिन इस चुनाव को वह हार गए थे और उन्हें तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। यह चुनाव रामवीर उपाध्याय ने जीता था। इस बार भी वह सपा से सादाबाद से अपनी दावेदारी कर रहे थे, लेकिन गठबंधन के तहत यह सीट रालोद के खाते में आ गई और रालोद ने यहां से गुड्डू चौधरी को प्रत्याशी बना दिया। ऐसे में अब सपा ने उन्हें मथुरा-वृंदावन सीट से टिकट दे दिया है। अग्रवाल के यहां के भी कुछ समर्थक मथुरा में उनके प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed