{"_id":"6301001829d729250458b527","slug":"hathras-development-work-will-be-done-in-gram-panchayats-from-nine-crores-hathras-news-ali298515115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नौ करोड़ से होंगे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नौ करोड़ से होंगे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले की ग्राम पंचायतों में धनराशि के अभाव में रुके विकास कार्य अब रफ्तार पकड़ सकेंगे। शासन स्तर से केंद्रीय वित्त आयोग की नौ करोड़ की किस्त जिले की 463 ग्राम पंचायतों के खातों में भेज दिया गया है। शनिवार को इस किस्त को ग्राम पंचायत बार भेजने की कार्रवाई जिला पंचायती राज कार्यालय से पूरी कर दी गई है।
फंड में धनराशि न होने के कारण ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। कई ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण, पंचायत भवनों में सामानों की खरीद, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य, नाली निर्माण, खड़ंजे आदि के कार्य अटके हुए थे। अब इन ग्राम पंचायतों में शासन स्तर से केंद्रीय वित्त आयोग से दी जाने वाली धनराशि की किस्त को भेज दिया गया है।
जिले की 463 ग्राम पंचायतों में करीब नौ करोड़ की किस्त जारी की गई है। इस किस्त को सभी सभी ग्राम पंचायतों के खातों में भेज दिया गया है, ताकि अब विकास कार्यों को तेजी से शुरू किया जा सके। शासन आई इस धनराशि को ग्राम पंचायत बार भी सत्यापित कर पोर्टल पर अपडेट कर दिया गया है, जिससे कि ग्राम प्रधान व सचिव इस धनराशि से विकास कार्यों को पूर्ण कर सकें।