फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Details of work of job card holders will be online

हाथरस : जॉब कार्डधारकों के कार्य का ऑनलाइन रहेगा ब्योरा

Sun, 04 Dec 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Details of work of job card holders will be online
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मनरेगा के तहत होने वाले कार्य में अब जॉब कार्डधारकों का पूरा ब्योरा एप के माध्यम से ऑनलाइन रहेगा। शासन की ओर से सभी जॉब कार्डधारकों की एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। शासन यह भी स्पष्ट किया है कि 20 से अधिक मजदूर किसी भी कार्यस्थल पर कार्य करते हैं तो उस कार्य स्थल पर कार्य करने वाले जॉब कार्डधारकों की उपस्थिति एप के माध्यम से ही लगाई जाए, अन्यथा वित्तीय अनियमितता मानी जाएगी।
भारत सरकार की ओर से मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में जॉब कार्डधारकों के मानदेय आदि को लेकर पारदर्शिता बरती जा रही है। शासन ने मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यों की निगरानी के लिए एप लांच किया है। इस एप में मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों में कार्य करने वाले जॉब कार्डधारकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

इस उपस्थिति के आधार पर शासन स्तर से कार्य की सीधे निगरानी की जा सकेगी। शासन ने निर्देश देते हुए कहा है कि जिस कार्य स्थल पर 20 से अधिक जॉब कार्डधारक कार्य करते हैं, उन स्थलों पर कार्य करने वाले जॉब कार्डधारकों की उपस्थिति एप पर प्रतिदिन दर्ज करना अनिवार्य है। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed