फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Despite the shutdown, the power was not cut, the lineman felt the current

हाथरस : शट डाउन के बावजूद नहीं काटी बिजली, लाइनमैन को लगा करंट

Wed, 27 Jul 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Despite the shutdown, the power was not cut, the lineman felt the current
सीएचसी में इलाजरत लाइनमैन। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के कर्मी की लापरवाही की वजह से लाइन क्षेत्र के गांव गीगला में लाइन ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैन को करंट लग गया। करंट लगने से वह खंभे से गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए रेफर किया गया है।
गांव गीगला में बुधवार सुबह विद्युत आपूर्ति भंग हो गई थी। इसकी सूचना संबंधित लाइनमैन को दी गई। गांव में नलकूप और घरेलू दो तरह की लाइनें आ रही है। लाइनमैन ओमवीर सिंह पुत्र राजकुमार ने संबंधित बिजलीघर में फोन कर दोनों लाइनों को शटडाउन लिया था।
विज्ञापन

बिजली घर पर तैनात कर्मचारी ने इसमें लापरवाही कर दी। फोन पर लाइनमैन से कहा कि शट डाउन दे दिया गया है। लाइनमैन लाइन दुरुस्त करने के लिए खंभे पर चढ़ गया। केबिल के संपर्क में आते ही करंट लगने से लाइनमैन नीचे आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जेई मुकेश कुमार ने बताया कि लाइनमैन के साथ कार्य करने गया था। शटडाउन ले रखा था, उसके बावजूद बिजली चालू हो गई। खंभे से गिरकर घायल हुआ है हो सकता है हवाई करंट लगा हो पैर में चोट लगी है इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed