फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will inaugurate the pond overbridge

हाथरस : तालाब ओवरब्रिज का उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे उद्घाटन

Tue, 03 Aug 2021 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will inaugurate the pond overbridge
हाथरस : तालाब चौराहे पर बना ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : HATHRAS
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शहर के लोगों की ओवरब्रिज को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है। सेतु निगम द्वारा 15 अगस्त तक ओवरब्रिज को जनता को समर्पित करने की बात कही जा रही है। इस बीच ओवरब्रिज का लोकार्पण उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किए जाने का कार्यक्रम तय हो गया है। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने उनसे मिलकर समय भी ले लिया है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा ओवरब्रिज की साज-सज्जा का काम तेज कर दिया है। जल्द ही ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले केशव प्रसाद मौर्य दो बार जिले में चुनावी सभाएं करने आ चुके हैं। ओवरब्रिज के लोकार्पण के लिए उनका तीसरी बार जिले में आगमन होगा। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने मौर्य से मिलकर ओवरब्रिज के लोकार्पण के लिए वार्ता की। उन्होंने कहा कि वह जब कहेंगे, तब आ जाएंगे। इससे यह साफ है कि उपमुख्यमंत्री द्वारा ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा। अब भाजपा ओवरब्रिज का कार्य पूरा होने के बाद डिप्टी सीएम के आगमन की तैयारियों में जुटेगी।
विज्ञापन

ओवरब्रिज निर्माण का मौसम के भरोसे
रेलवे ने ओवरब्रिज पर पूर्व में 54 मीटर का गार्डर स्थापित करने के साथ काम को खत्म कर दिया। अब सेतु निगम द्वारा आगरा रोड की साइड पर ब्रिज को जोड़ने का काम किया जा रहा है। मौसम सामान्य रहा तो सेतु निगम द्वारा 15 अगस्त से पहले काम को खत्म कर दिया जाएगा। वहीं नगर पालिका द्वारा ओवरब्रिज की परिधि में पुलिस चौकी, वॉल पेटिंग और वर्टिकल पार्क बनाने के काम को तेज करा दिया है, ताकि ओवरब्रिज निर्माण पूरा होने के साथ नगर पालिका द्वारा काम को नियत समय में खत्म कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed