{"_id":"66e36474bea29442720602a4","slug":"hathras-depot-will-get-15-buses-to-run-on-short-routes-hathras-news-c-56-1-mrt1060-120020-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस डिपो को मिलेंगी 15 बसें, चलेंगी छोटे मार्गों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस डिपो को मिलेंगी 15 बसें, चलेंगी छोटे मार्गों पर
Fri, 13 Sep 2024 03:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:30 AM IST
सार
इगलास, गोंडा, खैर व जलेसर मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण पांच छोटी बसों की मांग की गई है। वहीं 10 सामान्य बड़ी बसों की मांग की गई है, जिन्हें आगरा-अलीगढ़, मथुरा-बरेली आदि मार्ग पर दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
छोटे मार्गों पर चलाने के लिए हाथरस डिपो को 15 नई बसें मिल सकती हैं। इसमें 10 बड़ी व पांच छोटी बसें शामिल हैं।
विज्ञापन
हाथरस डिपो ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में 15 बसों की मांग की है। इन 15 बसों में 10 सामान्य बड़ी बसों के अलावा पांच बसें छोटी 42 सीटर शामिल हैं। प्रस्ताव में इगलास, गोंडा, खैर व जलेसर मार्ग पर यात्रियों की संख्या कम होने के कारण पांच छोटी बसों की मांग की गई है। वहीं 10 सामान्य बड़ी बसों की मांग की गई है, जिन्हें आगरा-अलीगढ़, मथुरा-बरेली आदि मार्ग पर दौड़ाया जाएगा।
स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह ने बताया है कि शासन की मांग पर प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही डिपो को बसेें मुहैया होने पर उन्हें आवश्यक मार्ग पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
