फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras depot employee dies in accident

Hathras News: हादसे में हाथरस डिपो के कर्मचारी की मौत

Sat, 14 Mar 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 14 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras depot employee dies in accident
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुल के निकट बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक हाथरस डिपो में वर्कशॉप में फोरमैन के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


हाथरस जंक्शन के गांव मितनपुर निवासी धर्मेंद्रपाल सिंह (51) हाथरस डिपो की वर्कशॉप में फोरमैन के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार को ड्यूटी खत्म करने के बाद वो बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। तभी हाथरस जंक्शन पुल पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे फोरमैन पुल से नीचे सर्विस रोड पर आ गिरे।
विज्ञापन

सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए। धर्मेंद्रपाल सिंह अपने पीछे अन्य परिजनों के अलावा चार बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी मौत हो जाने परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed