{"_id":"620d52ae89a77455a32d6047","slug":"hathras-dentist-accused-of-molesting-girl-uproar-hathras-news-ali2853173108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दंत चिकित्सक पर युवती को छेड़ने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दंत चिकित्सक पर युवती को छेड़ने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एक निजी दंत चिकित्सक पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसके क्लीनिक पर हंगामा कर दिया। मौके पर काफी भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी डॉक्टर को अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस युवती के आरोपों की जांच कर रही है।
कोतवाली सदर इलाके के एक बाजार स्थित दंत चिकित्सक के यहां एक युवती बुधवार की दोपहर को पहुंची। यहां उसने दांत में परेशानी होने की बात डॉक्टर से कही। डॉक्टर उसके दांत की परेशानी को देखने लगे। आरोप है कि इस बीच युवती के दांत देखते समय डॉक्टर ने उससे छेड़छाड़ कर दी।
युवती के शोर मचाने पर वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। युवती ने फोन करके अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने डॉक्टर को जमकर हड़काया। हंगामा होने व छेड़छाड़ की जानकारी लोगों ने कोतवाली सदर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी डॉक्टर को कोतवाली सदर ले आई।