फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Farmers did not get seeds from the warehouse, returned empty handed and started shouting slogans.

Hathras News: गोदाम से नहीं मिला बीज, खाली हाथ लौटे किसान, की नारेबाजी

Fri, 30 Oct 2026 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 30 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers did not get seeds from the warehouse, returned empty handed and started shouting slogans.
सादाबाद के राजकीय भंडार गृह में भंडारित बीज। संवाद - फोटो : Samvad
सादाबाद। खेत बोआई के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकारी गोदाम से चक्कर काटने के बावजूद किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा है। हाथरस रोड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार पर बृहस्पतिवार को गेहूं का बीज नहीं मिलने से परेशान किसानों ने नारेबाजी की और बीज वितरण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि गेहूं का बीज गोदाम पर पहुंच चुका है। इसके बावजूद उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। किसान पिछले तीन दिनों से कार्यालय और बीज गोदाम के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार उन्हें पॉस मशीन में स्टॉक शो नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। इससे किसानों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि उन्होंने गेहूं की बोआई के लिए अपने खेत तैयार कर लिए हैं। ऐसे में समय पर बीज नहीं मिलने से बोआई प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को चिंता है कि यदि निर्धारित समय पर बोआई नहीं हो पाई तो इसका असर फसल की पैदावार और गुणवत्ता पर भी पड़ सकता है। किसानों ने जल्द से जल्द बीज उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



गेहूं का बीज गोदाम पर आ चुका है, लेकिन पॉस मशीन में स्टॉक शो नहीं होने के कारण वितरण में परेशानी आ रही है। इसी वजह से किसानों को बीज उपलब्ध नहीं करा पा रहे।

-रामप्रताप सिंह, राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी

एक नजर में स्थिति
जिले में गेहूं का रकबा : 70 हजार हेक्टेयर
गेहूं बीज वितरण का लक्ष्य : सात हजार क्विंटल
गेहूं बीज की उपलब्धता : 4300 क्विंटल
गेहूं बीज का वितरण : 1500 क्विंटल


पॉस मशीन में डीवी डब्ल्यू 187 बीज शो नहीं हो रहा है। इस कारण वितरण में दिक्कत आ रही है। इस बारे में निदेशालय को अवगत कराया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-निखिल देव तिवारी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed