{"_id":"617076c0b92b86278c5d9200","slug":"hathras-dengue-victim-was-given-rabies-injection-uproar-sasni-news-ali2762475200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डेंगू पीड़ित महिला को लगा दिया रैबीज का इंजेक्शन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डेंगू पीड़ित महिला को लगा दिया रैबीज का इंजेक्शन, हंगामा
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराती महिला।
- फोटो : SASNI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे एक प्रशिक्षु कर्मचारी ने डेंगू पीड़ित एक महिला को रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया। इस पर काफी हंगामा हो गया। महिला ने जब हंगामा शुरू किया तो कर्मचारी मौका पाकर फरार हो गया।
दरअसल, गांव समामई निवासी निशा अलीगढ़ के मलखान सिंह अस्पताल में एएनएम के पद पर तैनात है। बुखार का इलाज कराने के लिए वह कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र पर आई। यहां जांच में डेंगू की पुष्टी हुई थी। जिसके आधार पर चिकित्सकों ने उसे बोतल लगाने की सलाह दी थी लेकिन, ट्रेनी कर्मचारी ने महिला को रैबीज का इंजेक्शन लगा दिया।
जब महिला की नजर रैबीज की वॉयल पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। उसे हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी एकत्रित हो गए। इसी बीच कर्मचारी मौके से फरार हो गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि क्षेत्र में भ्रमण होने के कारण मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि पीडित महिला को रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया तो यह गलत है।