{"_id":"613cf9d58ebc3eb3b354a042","slug":"hathras-dengue-confirmed-in-18-people-in-hathras-hathras-news-ali272933636","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हाथरस में 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हाथरस में 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
हाथरस : कुरसंडा में डेंगू पीड़ितों के खून के नमूने लेती स्वास्थ्य महकमे की टीम। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/सादाबाद/सिकंदराराऊ।
जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। बुखार से अभी तक दर्जन भर से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। डेंगू के मरीजों में सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर के 10 व सादाबाद के गांव कुरसंडा के आठ लोग शामिल हैं। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें वहां पहुंच गईं और इन मरीजों की स्थिति देखी।
जिले में वायरल बुखार, मलेरिया और डेंगू के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। चार दिन पहले तीन डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई थी। शनिवार को जिले में 18 लोगों पर डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें आठ रोगी सादाबाद के गांव कुरसंडा के निवासी हैं, जबकि 10 रोगी सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर के हैं। गांव रामपुर, हाथरस जंक्शन निवासी उर्मिला देवी (50 वर्ष) पत्नी हरीशंकर की बुखार से मौत हो गई। कई दिन से बुखार से पीड़ित थीं।
सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से डॉ. सुमित चौहान, एलए जुगेंद्र यादव, रामनयन और कुलदीप की संयुक्त टीम शनिवार की शाम को गांव कुरसंडा में पहुंची और वहां घर पर उपचाराधीन डेंगू पीड़ितों के फिर से नमूने लिए। डॉ. सुमित चौहान ने बताया कि जिन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनमें 28 वर्षीय जयप्रकाश, 10 वर्षीय अंश, 39 वर्षीय शंकरलाल, लवकेश, अंशू, डौली, राखी, सुरेशचंद्र शामिल हैं। इनमें से लवकेश का उपचार आगरा में चल रहा है। सभी को घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। सभी मच्छरों से बचाव के लिए अपने आसपास साफ सफाई रखने और खानपान पर ध्यान देने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
जिले में 18 लोगों को डेंगू कन्फर्म हुआ है। इनमें आठ लोग कुरसंडा और 10 पुरदिलनगर के हैं। पिछले दिनों इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। जहां भी बुखार आदि की जानकारी मिल रही है, वहां टीमें जा रही हैं और मरीजों का उपचार कराया जा रहा है।
-डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी हाथरस