{"_id":"5df28f248ebc3e87cf3e0ef9","slug":"hathras-demonstration-to-link-mursan-police-station-to-sadabad-court-hathras-news-ali2212858115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मुरसान थाने को सादाबाद कोर्ट से लिंक करने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मुरसान थाने को सादाबाद कोर्ट से लिंक करने के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस: मुरसान थाने को सादाबाद से जोड़ने पर विरोध प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग।
- फोटो : HATHRAS
मुरसान को सादाबाद कोर्ट से लिंक करने के विरोध में प्रदर्शन
मुरसान के लोगों ने भी किया इसका विरोध, भेजा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मुरसान कस्बे के पुराने बिजलीघर के निकट तिराहे पर भाजपा नेता और नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन मुरसान थाने को सादाबाद वाह्य न्यायालय से लिंक करने पर किया।
काफी लोगोें ने मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय इलाहाबाद को संबोधित ज्ञापन भी भेजा। इसमें कहा गया है कि मुरसान का क्षेत्र सदैव हाथरस न्यायालय से जुड़ा रहा है। मुरसान से हाथरस की दूरी करीब 10 किलोमीटर है, जबकि सादाबाद की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। मुरसान से तीन किलोमीटर पर स्थित कलेक्ट्रेट है। वहीं कलेक्ट्रेट के निकट जिला न्यायालय की स्थापना भी की जा रही है। ऐसी स्थिति में मुरसान क्षेत्र के नागरिकों के लिए हाथरस न्यायालय ही नजदीक है। सादाबाद से जोड़ना जनहित में नहीं है। सादाबाद से जुड़ने के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मुरसान से हाथरस के लिये बस, ट्रेन सहित अन्य तमाम आने जाने की सुविधा हैं, लेकिन सादाबाद जाने के लिए डग्गेमार वाहनों के अलावा कोई सुविधा नहीं है। प्रदर्शन करने वालों में व्या
पार मंडल के मुरसान अध्यक्ष राम प्रकाश पौनिया, सभासद उस्मान खां, दिलीप मित्तल, इब्राहिम, विकास चौधरी, सलीम मास्टर, सुरेश शर्मा, योगेंद्र सिंह, बाबुद्दीन, रामप्रकाश कुशवाहा, सूरज शर्मा आदि लोग थे।