{"_id":"61d498a7b3f1e30af75a7502","slug":"hathras-demonstration-for-action-against-companies-running-away-with-money-hathras-news-ali282307287","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पैसा लेकर भागने वाली कंपनियों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पैसा लेकर भागने वाली कंपनियों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट पर धरने के बाद ज्ञापन देते कांग्रेसी। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कांग्रेसियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में धरना देकर लोगों का पैसा भागने वाली कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी भी की। धरना-प्रदर्शन वरिष्ठ कांग्रेसी हरिशंकर शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। संचालन जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। कांग्रेसियों ने राज्यपाल के नाम ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया।
चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा प्रदेश में कई कंपनियों ने करोड़ों लोगों का पैसा आरडी-एफडी व अन्य योजनाओं में भारी मुनाफे का लालच देकर जमा कराया। गरीब और सामान्य वर्ग के लोगों ने अपनी बेटियों की शादी व अन्य व्यवस्था के लिए पैसा जमा किया, लेकिन उन कंपनियों ने इन्हें धोखा दिया। उनके जीवन भर की कमाई का पैसा कंपनियां लेकर भाग गई। सरकार ने ना तो कंपनियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की ना उन मध्यम और गरीब परिवारों को उनका पैसा वापस दिलाने की कोई व्यवस्था की गई। इसलिए इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जनता अब जाग रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
मौके पर पंडित ऋषि कुमार कौशिक, विपिन अग्निहोत्री, जैनुद्दीन जैन एड, बीना गुप्ता एड., अनुज कुमार संत, रतन सिंह दिवाकर, डॉ. चंद्रभान पाठक, रविंद्र पाल शर्मा, अमित कुमार सारस्वत ने संबोधित किया। धरने में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, संजय कप्तान, पप्पू कुरैशी, हरि शंकर वर्मा, अजय दुबे, चौ उदल सिंह, शाहिद कुरेशी, भोलाराम, गुड्डू गोस्वामी, दुष्यंत कुमार, विनोद प्रकाश, विवेक प्रताप सिंह, रूप किशोर, पवन पंडित आदि थे। संवाद