फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demonstration against the occupation of Parikrama Marg

हाथरस : परिक्रमा मार्ग पर कब्जे के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 20 Jul 2022 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Demonstration against the occupation of Parikrama Marg
परिक्रमा मार्ग पर कब्जा को लेकर ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत नौगांव के गांव नगला ठाडा में परिक्रमा मार्ग पर अवैध कब्जे के खिलाफ की जा रहीं शिकायतें अब तक बेअसर रही हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और अवैध कब्जे को हटाने की मांग की।
परिक्रमा मार्ग पर लंबे समय से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। गांव के लोग इस कब्जे का विरोध भी कर चुके हैं, लेकिन कब्जा करने वाले लोग विरोध करने पर झगड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। इस मामले में जिलाधिकारी तक से शिकायत की गई है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

सरकार अतिक्रमण और अवैध कब्जों के मामलों को लेकर बेहद गंभीर है। गांव के कुछ लोग शिकायत लेकर एसडीएम के पास पहुंचे। उनसे मुलाकात न होने पर ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही परिक्रमा मार्ग को कब्जामुक्त नहीं कराया गया तो वह फिर विरोध प्रदर्शन करेंगे। शिकायत करने वालों में बलवीर सिंह, गोपाल सिंह, कृपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, संदीप सिंह, मनवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed