{"_id":"609c0b4a8ebc3e8dbf3cb82a","slug":"hathras-demands-dm-to-build-kovid-vaccine-center-hathras-news-ali2629698124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डीएम से की कोविड वैक्सीन सेंटर बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डीएम से की कोविड वैक्सीन सेंटर बनाने की मांग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा मुरसान के आर्य समाज रोड स्थित पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा के आवास पर कस्बा सहित क्षेत्र के कई लोगों की एक बैठक हुई। बैठक में लोगों ने मुरसान में कोविड वैक्सीन सेंटर बनाने की डीएम से मांग की है।
बैठक में लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन कुछ समय पहले मुरसान के केंद्र से वैक्सीन सेंटर को हटा दिया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब लोग मुरसान से करीब 8-9 किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करील व चंदपा स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगवाने के लिए जा रहे हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
लोगों ने डीएम से मांग की है कि स्वास्थ्य टीम द्वारा कस्बा में किसी प्राथमिक विद्यालय या किसी अन्य विद्यालय में कोविड वैक्सीन सेंटर बना दिया जाय। जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। बैठक में प्रशांत नागर, मास्टर पवन कुमार सिंह, मास्टर लाखन सिंह बघेल, डॉ पंकज अग्रवाल, डॉक्टर चंद्र शेखर शर्मा, पिंकू शर्मा, इंजीनियर सूरज शर्मा, गौरव शर्मा आदि लोग थे।