{"_id":"6310ead15e27f814135a6045","slug":"hathras-demand-to-repeal-electricity-amendment-bill-sadabad-news-ali2994356196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली संशोधन बिल निरस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली संशोधन बिल निरस्त करने की मांग
विज्ञापन
हाथरस : बिजली संशोधन बिल निरस्त करने की मांग को लेकर एसडीएम शिव सिंह को ज्ञापन सौंपते भाकियू के पद?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
किसान यूनियन ने बिजली संशोधन बिल निरस्त करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को फिर से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन एसडीएम शिव सिंह को सौंपा। इस दौरान किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पूर्व में दिए गए ज्ञापन पर ध्यान न दिए जाने को लेकर असंतोष जाहिर किया है।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी उदयपाल सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बिजली संशोधन बिल 2022 को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की गई है। इसके अलावा किसानों के साथ हुए समझौते को तत्काल लागू कर एमएसपी गारंटी कानून लाए जाने की मांग की गई है।
आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा के लिए स्थायी गोशाला निर्माण, उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने, सूखाग्रस्त इलाके के किसानों को मुआवजा दिए जाने सहित कई मांगें की है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष उदयपाल सिंह, रविंद्र सिंह, बॉबी सिंह, जीवनलाल, बदन सिंह, पदम सिंह, योगेंद्र सिंह, नवाब सिंह, सोनू सिंह नारायण सिंह आदि थे। संवाद