फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Deepti in essay, Kanchan in poster, Rashmi was first in Rangoli

हाथरस : निबंध में दीप्ति, पोस्टर में कंचन, रंगोली में रश्मि रहीं प्रथम

Sat, 13 Mar 2021 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Deepti in essay, Kanchan in poster, Rashmi was first in Rangoli
हाथरस : आरडी डिग्री कॉलेज में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रामेश्वर दास कन्या महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को निबंध, भाषण, रंगोली व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। निबंध प्रतियोगिता में दीप्ति, पोस्टर में कंचन, रंगोली में रश्मि व क्विज में प्रगति पहले स्थान पर रही।
प्राचार्य डॉ. मीता कौशल, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. सुषमा यादव व कनीवर अनामिका सिंह के निर्देशन में प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले प्रतिभागियों के अलावा सभी वर्ग में एक-एक सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीप्ति सिसौदिया, द्वितीय स्थान भूमिका व तृतीय स्थान योगमाया ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार मुस्कान को दिया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कंचन, द्वितीय स्थान डॉली व रमसा सिंह व तृतीय स्थान नीकिता व ज्योति मिश्रा ने हासिल किया।
विज्ञापन

सांत्वना पुरस्कार नेहा शर्मा को दिया गया। रंगोली में प्रथम स्थान रश्मि चौहान, द्वितीय स्थान रजनी के अलावा तृतीय स्थान नीरज ने हासिल किया। कृष्णा को सांत्वना पुरुस्कार दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीप्ति सिसौदिया, द्वितीय स्थान पर शिवानी नीलम व प्रगति ने हासिल किया। तृतीय स्थान पर रश्मि चौहान रही, सांत्वना पुरस्कार प्रियंका को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रगति शर्मा, द्वितीय स्थान हर्षिता सिंह, तृतीय स्थान पर रायमा सिंह रही। सांत्वना पुरस्कार नेहा शर्मा को दिया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. लीना चौहान, डॉ. नगमा यासमीन, डॉ. सुषमा यादव, डॉ. रंजना गुप्ता, डॉ. मिथलेश पाल, डॉ. संगीता अरोरा, डॉ अंजू आर्य, डॉ. मधु, डॉ. जगदीश व शालिनी शर्मा की भूमिका रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. ललितेश तिवारी, डॉ. बरखा भारद्वाज, डॉ अमृता सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed