{"_id":"6137a4798ebc3e69ab40f53e","slug":"hathras-deduction-from-the-salary-of-personnel-who-were-absent-on-rakshabandhan-hathras-news-ali272582863","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रक्षाबंधन पर गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों के वेतन से कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रक्षाबंधन पर गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों के वेतन से कटौती
विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रक्षाबंधन पर गैरहाजिर रहने वाले रोडवेज कर्मियों के वेतन से पांच-पांच सौ रुपये की कटौती की गई है। कार्रवाई के लिए कुछ अन्य कर्मियों की भी सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन पर शासन ने बहनों को मुफ्त सफर कराने का आदेश जारी किया था, लेकिन इस बार बसों के अतिरिक्त संचालन के लिए प्रोत्साहन योजना लागू नहीं की गई। प्रोत्साहन की अवधि में निर्धारित किलोमीटर का लक्ष्य हासिल करने वालों को निगम की तरफ से इनामी राशि दी जाती है।
इस बार प्रोत्साहन योजना न होने के कारण चालक-परिचालक व अन्य कर्मी ड्यूटी पर नहीं आए। इस कारण कार्यशाला में बसें खड़ी रहीं। अब डिपो के अधिकारियों ने गैरहाजिर रहने वाले कर्मियों के वेतन से पांच सौ-पांच सौ रुपये की कटौती की है। संवाद