{"_id":"611ac1048ebc3e4336726761","slug":"hathras-deducted-salary-of-teachers-found-absent-sought-clarification-hathras-news-ali270824788","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गैर हाजिर मिले शिक्षकों का काटा वेतन, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गैर हाजिर मिले शिक्षकों का काटा वेतन, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बीएसए शाहीन ने सोमवार को विकास खंड सासनी के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के वक्त गैर हाजिर मिले शिक्षक, शिक्षिका व शिक्षामित्रों के खिलाफ वेतन व मानदेय काटे जाने की कार्रवाई की गई। वहीं अनियमितता मिलने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया।
संविलियन विद्यालय कमालपुर नगला बगुली हसायन में बीएसए को तरुण कुमार माहौर प्रधानाध्यापक, तालेवर सिंह़ सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र मुरारीलाल अनुपस्थित मिले। इन तीनों का एक दिन का वेतन व मानदेय रोके जाने की कार्रवाई बीएसए ने की। सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण भी मांगा है।
डीबीटी का कार्य पूरा नहीं पाया गया। प्राथमिक विद्यालय चमरौली में सुबह 10 बजे पहुंच कर पता चला कि लाखन सिंह शिक्षामित्र 14 अगस्त 2021 से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित चल रहे हैं। शिक्षामित्र सीमा यादव अनुपस्थित मिली। लखन सिंह का तीन दिन और सीमा यादव का एक दिन का मानेदय रोके जाने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
निरीक्षण के समय विद्यालय में ई-पाठशाला/मोहल्ला कक्षा के संबंध में अभिलेख व्यवस्थित नहीं थे। प्राथमिक विद्यालय नगला शेखा में भी विद्यालय में ई-पाठशाला/मोहल्ला कक्षा के संबंध में अभिलेख व्यवस्थित नहीं मिले और डीबीटी का कार्य भी अधूरा था।
प्राइमरी स्कूल नगला टौढ़ में निरीक्षण के समय कोई भी अभिलेख यथा पत्र-व्यवहार पंजिका, एमडीएम पंजिका, आवागमन पंजिका, एसएमसी बैठक व कार्यवाही संबंधी पंजिका आदि प्रस्तुत नहीं किए गए। कायाकल्प योजना के अंतर्गत निर्धारित पैरामीटर में उक्त विद्यालय कितने बिंदुओं को संतृप्त करता है, इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को नहीं थी। शौचालय क्रियाशील नहीं पाए गए। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया।