{"_id":"609c0bf98ebc3ed20342d5d7","slug":"hathras-death-of-husband-of-newly-elected-village-headman-sikandhra-rahu-news-ali2629701174","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के पति की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
नगर के मोहल्ला नगला शीसगर निवासी आदर्श पुंढीर की बुधवार को मौत हो गई। दो दिन पूर्व तबियत खराब होने पर उन्हें आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां, उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तबियत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर नोएडा जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। आदर्श की पत्नी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान निर्वाचित हुई थीं।
आदर्श पुंढीर (35) कुछ समय से बीमार चल रहे थे। दो दिन पूर्व इनकी तबियत खराब हुई तो इलाज के लिए इन्हें आगरा के अस्पताल में ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि वहां पर इनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। मंगलवार को तबियत ज्यादा बिगड़ने पर नोएडा ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। नगर में शव आने पर चारों तरफ शोक की लहर दौड़ गई।
उनकी मौत पर विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, यशपाल सिंह चौहान, प्रेम प्रकाश सिंह पुंढीर, नितिन पुंढीर, देवकांत कौशिक एडवोकेट, विपिन वार्ष्णेय, नरेंद्र सिंह चौहान, सत्यप्रकाश यादव, जयपाल सिंह चौहान, राकेश वार्ष्णेय विष्णु वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, धीरज वार्ष्णेय आदि ने शोक प्रकट किया।