{"_id":"5ecac0c68ebc3e902f36d74f","slug":"hathras-death-of-corona-infected-ayush-doctor-one-positive-found-hathras-news-ali234470490","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कोरोना संक्रमित आयुष चिकित्सक की मौत्, एक पॉजिटिव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कोरोना संक्रमित आयुष चिकित्सक की मौत्, एक पॉजिटिव मिला
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद के कोरोना पॉजिटिव यूनानी चिकित्सक की इलाज के दौरान शनिवार को दिल्ली में मौत हो गई। वहीं, रविवार को निजी बस चालक कोरोना पॉजिटिव मिला। चालक बिहार, हरियाणा प्रांत के अलावा आगरा जिले में होकर आया था।
सादाबाद के आयुष चिकित्सक डॉ. नूर मोहम्मद ने बताया कि डॉ. बीआर खान (50 वर्ष) को तबीयत खराब होने पर 10 मई को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 15 मई को दिल्ली के फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी दिन उन्हें राजीव गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शनिवार को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। जिले के आयुष व यूनानी चिकित्सकों ने चिकित्सालय बंद कर निधन पर शोक जताया।
वहीं, कोरोना संक्रमित बस चालक मुरसान क्षेत्र के गांव नगला पदू का है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि चालक आगरा से अपने गांव आया था। सूचना पर उसे क्वारंटीन किया था। नमूने की रिपोर्ट मिलते ही इसे मुरसान के कोविड-1 हॉस्पिटल में भेज दिया गया है।