फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Death of a farmer guarding the farm

हाथरस: खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत

Sat, 18 Jan 2020 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Death of a farmer guarding the farm
हाथरस: मृतक भगवानदास शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
खेत की रखवाली कर रहे किसान की मौत
विज्ञापन

गांव पदू में खेत में मिला वृद्ध का शव, किसी जानवर के हमले से मौत की आशंका
रात को खेत की रखवाली कर रहा था किसान, सुबह परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल
चिकित्सक ने किया मृत घोषित, शव का हो रहा पोस्टमार्टम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव पदू में खेत की रखवाली कर रहे वृद्ध की मौत हो गई। सुबह वृद्ध की शव खेती मेड़ पर मिला। परिजन उनको अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पेट में चोट लगना आया है।
मुरसान क्षेत्र के गांव नगला पदू निवासी भगवानदास शर्मा (65 वर्ष) पुत्र खरग सिंह बृहस्पतिवार की रात को खेतों की रखवाली कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के एक युवक को वृद्ध अचेत हालत में खेत की मेड़ पर पड़े नजर आए। उनके पास जला हुआ चार्ट पड़ा हुआ था। यह देख युवक ने इसकी जानकारी वृद्ध के परिजनों को दी, जिसके बाद खेत पर पहुंचे परिजन वृद्ध को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर मौजूद डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम में वृद्ध की मौत का कारण पेट पर चोट लगना आया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि खेत की रखवाली करते वक्त किसी आवारा पशु या जानवर ने उन पर हमला किया होगा, जिससे उनके पेट में चोट लगी और वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed