फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dead body thrown in Rajbhe after slitting the throat of a young man

हाथरस : युवक का गला काटकर रजबहे में फेंका शव

Thu, 26 Aug 2021 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dead body thrown in Rajbhe after slitting the throat of a young man
सतीश का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पुरदिलनगर नहर से आगे बंबा में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई है। किसी ने युवक का गला काटकर उसका शव बंबा में फेंक दिया है। मृतक अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव दनियावली का रहने वाला बताया जा रहा है। रक्षाबंधन के दिन उसे कुछ लोग अपने साथ ले गए थे। मृतक के पिता ने अकराबाद थाने में उसके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार की सुबह लोगों को पुरदिलनगर नहर के आगे बंबा में एक शव पड़ा दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। इसकी सूचना आसपास की कोतवाली में दी गई। सूचना पर अकराबाद के गांव दनियावली निवासी चंद्रभान अपने परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे सतीश के रूप में की।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि सतीश 23 अगस्त से लापता चल रहा था। रक्षाबंधन वाले दिन कुछ लोग किले वाली माता के दर्शन के लिए कह कर अपने साथ ले गए थे। उसके लौट कर नहीं आने पर मामले की रिपोर्ट अकराबाद कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों का कहना है कि उनके पुत्र की हत्या पुरानी रंजिश के तहत की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed