फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dead body of youth found in suspicious condition on Mursan-Sadabad road

हाथरस: मुरसान-सादाबाद रोड पर संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Sat, 08 Aug 2020 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dead body of youth found in suspicious condition on Mursan-Sadabad road
हाथरस: मृतक विष्णु का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद रोड स्थित गांव बमनई के निकट सड़क किनारे सादाबाद क्षेत्र निवासी एक युवक का शुक्रवार की रात को संदिग्ध अवस्था में शव मिला। इससे आसपास इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा यह सूचना मुरसान पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन जहां इसे हत्या बता रहे हैं। पुलिस इसे दुर्घटना मान रही है।
हरेंद्र प्रधान निवासी एदलपुर सादाबाद ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब नौ बजे उसका बेटा विष्णु घर से अपनी बाइक लेकर उसमें तेल डलवाने के लिए गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। शुक्रवार की देर रात को मुरसान पुलिस का उनके पास फोन आया कि उनके बेटे की मौत हो गई है। उसका शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। यह सुनकर घर पर कोहराम मच गया। आनन-फानन परिवार वाले हाथरस पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। शनिवार की सुबह जब परिजन थाने में युवक विष्णु की हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए आए तो पुलिस ने हत्या का मुकदमा लिखने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस इसे दुर्घटना बता रही है। पुलिस द्वारा हत्या का मुकदमा न लिखने पर एदलपुर सहित कई गांव के लोग मुरसान थाने पर आ गए। काफी लोगों के कहने के बाद भी पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही। मृतक विष्णु के पिता हरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके बेटे की कुछ लोगों द्वारा हत्या कर उसके शव को बमनई गांव के निकट फेंका गया है। युवक की मौत की खबर सुनकर भाजपा नेता अनुज चौधरी, सुभाष चौधरी व अन्य लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। मुरसान के कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि विष्णु की दुर्घटना में मौत हुई है। परिजनों द्वारा हत्या की जो बात कही जा रही है, वह गलत है, फिर भी जो भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed