फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dead body of old man found in Dharamshala outside the village, fear of murder

हाथरस : गांव के बाहर धर्मशाला में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

Wed, 27 Apr 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dead body of old man found in Dharamshala outside the village, fear of murder
हाथरस : गांव पहाड़पुर में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ सिकंदराराऊ। संवा? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में बुधवार की सुबह वृद्ध का शव गांव के बाहर धर्मशाला के निकट पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सिकंदराराऊ और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने वृद्ध की मौत के बारे में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने पर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली हाथरस क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी 60 वर्षीय राजपाल पुत्र तुलाराम गांव में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी व बच्चे फरीदाबाद में काम करते हैं। पूरा परिवार वहीं पर रहता है। बुधवार की सुबह राजपाल का शव पहाड़पुर गांव के बाहर बनी धर्मशाला के निकट चबूतरे पर पड़ा देख गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आनन-फानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी होने पर एएसपी प्रकाश कुमार व सीओ सिकंदराराऊ सुरेंद्र सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के गले के आसपास चोट के निशान होने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। गांव में शव का अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed