{"_id":"620ea21e77c80c4b9418980e","slug":"hathras-dead-body-of-a-young-man-who-went-with-friends-found-in-potato-field-accused-of-murder-hathras-news-ali2853912198","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आलू के खेत में मिला दोस्तों के साथ गए युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आलू के खेत में मिला दोस्तों के साथ गए युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बलजीतगढ़ी के निकट आलू के खेत में कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा कलां निवासी युवक का शव मिला। वह बुधवार की शाम को अपने दोस्तों के साथ गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा कलां निवासी रामेश्वर का 22 साल का बेटा घनश्याम उर्फ घंसू बुधवार की शाम को अपने गांव के दो दोस्तों के साथ कहीं गया था। परिजन उसे देररात तक तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों का कहना है कि जो युवक उसे अपने साथ ले गए थे, उनमें से एक की बहन ने फोन कर यह जानकारी दी कि उनके बेटे का शव अल्हैपुर रोड स्थित गांव बलजीतगढ़ी के निकट खेत में पड़ा है। यह सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
इधर, चंदपा पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुछ लोगों का यह कहना है कि मृतक व उसके दोस्त एक बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे घंसू की मौत हो गई।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एसएचओ भारत भूषण राठी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।