फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dead body of a young man found hanging inside the house

हाथरस : घर के अंदर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 20 Jul 2022 09:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dead body of a young man found hanging inside the house
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली के कासगंज रोड स्थित गांव ईशेपुर के एक मकान में बुधवार की सुबह 17 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को पीएम के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौत के पीछे की वजह गांव के ही लोगों से लेनदेन का विवाद निकलकर आई है।
गांव निवासी रूपराम बुधवार की सुबह जब सोकर उठे तो उन्होंने पाया कि उनके पुत्र जयसिंह 17 वर्ष का शव छत में कुंदे से रस्सी पर लटका हुआ था। परिजनों ने तत्काल शव को उतारकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पिता रूपराम ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बुधवार की सुबह उनके पुत्र का शव कमरे में छत से लटका मिला। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अपने गांव के कुछ लोगों के साथ लखनऊ में टेंट हाउस का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला है कि वहां काम करने के एवज में मजूदरी के लेन-देन का कुछ मसला था। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed