{"_id":"635973105952f66f397e3183","slug":"hathras-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-tree-outside-the-village-hathras-news-ali3034247108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खोंडा रति निवासी युवक का शव गांव के बाहर बबूल के पेड़ पर लटका मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। यहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की मानें तो मृतक की दिमागी हालत सही नहीं थी। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव खोंड़ा रति में मंगलवार की देर रात को गांव के बाहर पेड़ पर लटका हुआ शव देखकर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। शव गांव के ही 20 वर्षीय सोनू पुत्र गिरीश कुमार का था। परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शव लटके होने की जानकारी कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस को दे दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। युवक के आत्महत्या कर लिए जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का शव को देखने के बाद रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली हाथरस जंक्शन थानाध्यक्ष रितेश कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। संवाद