फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Daughters will be empowered by Mission Shakti

हाथरस : मिशन शक्ति से सशक्त बनेंगी बेटियां

Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Daughters will be empowered by Mission Shakti
हाथरस : बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में शपथ दिलाते अधिकारी। स? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज 4.0 की 100 दिवसीय कार्ययोजना के अंतर्गत बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को मेगा इवेंट अनंता का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों से छात्राओं और अध्यापिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिले में सभी महिला अधिकारियों ने अपनी सफलता की कहानी को छात्राओं से साझा किया गया। शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने किया।
समस्त विभागाध्यक्षों ने संबंधित विभागों में संचालित योजनाओं के विषय में बताते हुए नारी सशक्तीकरण विषय पर विचार रखे। जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पेश की। पीबीएएस इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि पूनियां, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा मुस्कान व श्रद्धा शर्मा, सेठ हरचरण दास कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा यशिका व सोभी मिर्जा ने नारी सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने महिलाओं के हित की योजना कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, प्रधानमंत्री मातृ वंदना, राष्ट्रीय पोषण मिशन का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को देते हुए छात्राओं को निर्भीकता से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अवधेश सिंह यादव ने समस्त कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लाभान्वित होने और समाज में अधिक से अधिक लिंगभेद को मिटाने की सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। परियोजना निदेशक (पीडी) एके मिश्र ने छात्राओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति एवं स्वयं सहायता समूह के बारे में जानकारी दी। प्राचार्या डायट ने बेटियों को सारी बाधाएं खत्म करते आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता ने बालिकाओं को सुरक्षित रहने के लिए पुलिस विभाग द्वारा संचालित हेल्पलाइन 1090 का उपयोग करने में बताया। स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी चतुर सिंह ने बेटियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर आदि विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सीडीओ ने सभी को शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed