फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Daughter is the pride of the house, don't think that you are a guest

हाथरस : बेटी तो है घर की शान, इसे न समझो तुम मेहमान

Sat, 25 Sep 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Daughter is the pride of the house, don't think that you are a guest
हाथरस : पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी में मीना मंच के तहत काल्पनिक पात्र मीना का जन्म दिन मनाते - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलेभर के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में मीना मंच के तहत मीना के किरदार का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके तहत बेटी की सुरक्षा और शिक्षा पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटी तो है घर की शान, इसे न समझो तुम मेहमान। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ी हाथरस में मीना मंच के अंतर्गत काल्पनिक पात्र मीना का जन्म दिवस केक काटकर हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि मीना एक बहादुर और बुद्धिमान लड़की है। वह अपने माता-पिता, दादा-दादी और भाई राजू और बहन रानी के साथ रहती है। प्यारा मिट्ठू तोता उसका सबसे अच्छा दोस्त है। वह हमेशा समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को दूर करने का प्रयास करती है। मीना सबको बताती है कि बेटी को पराया नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा ही समझना चाहिए। बेटा-बेटी में भेद करके हमें समाज में विखंडन की स्थिति से बचना चाहिए। बेटा घर की आन है तो बेटी घर की शान है। इसी तरह की बुराइयों को जैसे दहेज एक अभिशाप, बेटे का न होना, बाल विवाह, बेटियों के साथ भेदभाव जैसी अनेक बुराइयों को दूर करने के लिए पूरा प्रयास करती है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा चार्ट, ग्रीटिंग और पेंटिंग पर अपने मन के विचारों को प्रदर्शित किया गया। सुगमकर्ता नीलम सिंह के नेतृत्व में विश्वव्यापी समस्या कोविड-19 पर चर्चा की गई। संचारी रोग नियंत्रण और संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर नीलम सिंह, अनुराधा, शशि प्रभा, दिलीप कुमार, अंजलि, निशा, दिशा, प्रियांशी, अन्नू, मंतशा, सोफिया, नाजरीन, लक्ष्मी, साक्षी व छात्र-छात्रा और विद्यालय के प्रधानाध्यापक पतिराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय रतमान गढ़ी मुरसान में भी मीना का जन्मदिन मनाया गया। मीना बनी छात्रा अनुष्का उपाध्याय व पॉवर एंजेल बनी छात्रा शिवानी उपाध्याय और सभी मीना मंच के सदस्यों द्वारा विद्यालय को सजाया गया। विद्यालय प्रभारी ममता ने बच्चों को मीना अभियान की संपूर्ण जानकारी दी। मीना मंच के कर्तव्यों से अवगत कराया। अंत में मीना द्वारा केक काटा गया। इस मौके पर प्रियंका माहेश्वरी, राकेश कुमार रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed