फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Data of more than 11 thousand street vendors will have to be sent by June 15

हाथरस : 11 हजार से अधिक रेहड़ी, खोमचों वालों का डेटा 15 जून तक भेजना होगा

Mon, 14 Jun 2021 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Data of more than 11 thousand street vendors will have to be sent by June 15
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में रेहड़ी, खोमचे वाले और मोची व अन्य रोज कमाने खाने वालों के डेटा की पंचायतराज विभाग ने ब्लॉक स्तर पर फीडिंग शुरू करा दी है। 15 जून तक यह डेटा शासन को भेजा जाना है।
ग्राम पंचायतों में कर्मचारियों के माध्यम से सर्वे कराके यह डेटा इकट्ठा किया गया है। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से इस डेटा को सत्यापित कराकर जिला मुख्यालय पर मंगवाया जा रहा है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र से 11 हजार से अधिक खोमचे और रेहड़ी वालों का डेटा एकत्रित कर फीड किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत से 100-100 लाभार्थियों का डेटा एकत्रित किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों का डेटा एकत्रित किया जा रहा है। इसमें लाभार्थी का नाम, बैंक खाते का ब्योरा, कामकाज सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। अवकाश के दिन भी कार्यालय में कर्मचारी डेटा की फीडिंग करते हुए नजर आए। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि 15 जून को इस डेटा को शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed