{"_id":"6064b7ab8ebc3ed38166d12b","slug":"hathras-data-of-10-671-personnel-fed-for-election-duty-hathras-news-ali2599698190","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव ड्यूटी के लिए 10,671 कार्मिकों का डेटा हुआ फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव ड्यूटी के लिए 10,671 कार्मिकों का डेटा हुआ फीड
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव के मतदान के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए कार्मिकों का डेटा पोर्टल पर फीड कर दिया गया है। जिले के 10,671 कार्मिकों का डेटा फीड कर दिया गया है। इन कार्मिकों का डेटा का प्री रेंडमाइजेशन कर दिया गया है।
इस प्रक्रिया के माध्यम से यह देखा गया कि पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय, मतदान अधिकारी तृतीय के पदों पर आवश्यकतानुसार कार्मिक पूरे हैं। अगर कार्मिकों की कमी है तो अन्य जिलों से कार्मिकों की मांग की जाती है।
रेंडमाइजेशन के दौरान सभी पदों पर कार्मिकों की संख्या पर्याप्त रही है। चुनाव आयोग के निर्देश पर अब हर बूथ पर महिला कार्मिक की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। अब मतदान अधिकारी के पद पर बूथवार महिला कार्मिकों की तैनाती अनिवार्य नहीं होगी।