फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dabangs beat up the brides and grooms in the wedding house, five injured

हाथरस : दबंगों ने शादी वाले घर में बरातियों-घरातियों को पीटा, पांच घायल

Wed, 04 May 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Dabangs beat up the brides and grooms in the wedding house, five injured
हाथरस : मारपीट के बाद कोतवाली पर पीड़ित परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

एटा रोड स्थित गांव बमनहार में बुधवार की सुबह फेरे होने के बाद दुल्हन को विदा करने की तैयारी कर रहे गांव गढ़िया बहादुरगढ़ी के आठ लोगों शादी वाले घर में धावा बोल दिया है। इन लोगों ने बरातियों और घरातियों की जमकर पिटाई की। दहेज में दिया गया सामान भी तोड़फोड़ कर नष्ट कर दिया। एकाएक हुई इस घटना से शादी वाले घर में भगदड़ मच गई। बराती खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुल्हन और उसके पिता मारपीट में घायल हो गए। कोतवाली में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। बाद में दहशत भरे माहौल मेेें दुल्हन को विदा किया गया। पुलिस ने घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
गांव निवासी कालीचरण अहेरिया की पुत्री की मंगलवार की रात हसायन के गांव हैदलपुर से बरात आई थी। शादी सकुशल निपट गई। सुबह एक घराती की बाइक की टक्कर गांव गढ़िया बहादुर गढ़ी निवासी युवक की बाइक से हो गई। उस समय तो यह युवक वहां से चला गया। सुबह करीब नौ बजे गांव गढ़िया के कुछ लोग इकट्ठे होकर आ गए और शादी वाले घर में मौजूद लोगों को लाठी-डंडे और सरिया लेकर मारना शुरू कर दिया। वहां जो भी मिला, उसकी पिटाई की गई।
विज्ञापन

दुल्हन के 55 वर्षीय पिता कालीचरन पसली में लाठी लगने से बेहोश होकर गिर गए। पिटाई से दुल्हन की बहन चंद्रवती, जीजा शिवकुमार, भाई सतीश दिनेश, दिनेश आदि के शरीर में गुम चोटें आई हैं। दबंगों ने दहेज में देने वालने सामान को इधर उधर फेंक कर नष्ट कर दिया। करीब आधा घंटे तक इन लोगों ने वहां तांडव मचाया और उसके बाद धमकी देते हुए अपने गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट दुल्हन ममता पुत्री कालीचरन ने हरिकेश पुत्र होरी लाल, रमकेश पुत्र होरीलाल, सालिगराम पुत्र लटूरी सिंह, गजराज पुत्र सालिगराम, योगेश पुत्र सालिगराम, विष्णु पुत्र हुब्बलाल, भोला पुत्र सर्वेश, रामनाथ पुत्र रामखिलाड़ी निवासी गढ़िया बहादुर गढ़ी के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed