{"_id":"62dc481ab56ec00fe3091bfa","slug":"hathras-dabangg-is-not-vacating-the-shop-saying-that-the-widow-wept-bitterly-sikandhra-rahu-news-ali296680880","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दबंग खाली नहीं कर रहे दुकान, कहकर फूट-फूटकर रो पड़ी विधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दबंग खाली नहीं कर रहे दुकान, कहकर फूट-फूटकर रो पड़ी विधवा
विज्ञापन
हाथरस : थाना दिवस में रोते हुए आपबीती सुनाती महिला। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
साहब, दबंगों ने मेरी दुकान पर कब्जा कर लिया है। खाली करने की कहने पर गंदी-गंदी गालियां देते हैं... यह कहते हुए मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी एक विधवा एसडीएम एवं कोतवाल के सामने फूट-फूटकर रोने लगी।
शनिवार को कोतवाली प्रांगण मेें आयोजित थाना दिवस में सुमित्रा देवी ने एसडीएम अंकुर वर्मा, कोतवाल अशोक कुमार के सामने रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाया। उन्होंने बताया कि उनकी पुरानी दुकान मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में है।
उस दुकान पर सलीम पुत्र हनीफ ने सालों से कब्जा कर लिया है। यह न तो कोई किराया देता है और नहीं दुकान खाली करता है। जब दुकान खाली करने को कहा तो गंदी-गंदी गालियां देने लगा। महिला की शिकायत पर अधिकारियों ने उसे आश्वासन दिया। इसके अलावा अन्य कई लोग भी अपनी समस्या लेकर थाना दिवस में पहुंचे। संवाद