{"_id":"5e4990098ebc3ee6134d8f64","slug":"hathras-cyclist-dies-after-being-crushed-by-roadways-bus-sikandhra-rahu-news-ali22687593","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ्ररस: रोडवेज बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ्ररस: रोडवेज बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस की टक्कर से मृत रमेश का फाइल फोटो।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
दूसरा सवार जख्मी, गंभीर हालत में किया रेफर
हादसे के बाद चालक रोडवेज बस को छोड़कर हुआ फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ (हाथरस)। अलीगढ़ रोड पर गांव सराय के निकट शनिवार की रात दो बजे शादी समारोह से साइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहे ग्रामीणों को रोडवेज बस ने रौंद दिया। एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से रात में ही रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद रोडवेज का चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
अलीगढ़ रोड स्थित गांव खेड़ा सुल्तानुपर निवासी रमेश (50 वर्ष) एवं भूरे पुत्र रामकिशन कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल में शादी समारोह में भाग लेने के बाद रात करीब दो बजे साइकिल से अपने गांव वापस जा रहे थे। गांव सराय के पास अलीगढ़ की तरफ से आती रोडवेज बस ने साइकिल को रौंद दिया।
रमेश की मौके पर ही मौत हो गई और भूरे गंभीर घायल हो गया। रात में ही घायल भूरे को सीएचसी सिकंदराराऊ लाया गया। जहां से भूरे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। रमेश की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची, वहां उनके परिजन और गांव के काफी लोग आ गए। मामले की रिपोर्ट मृतक के पुत्र लवकुश ने रोडवेज चालक के खिलाफ दर्ज करा दी है।