{"_id":"62c08e2553beac21ba6b8943","slug":"hathras-cyber-criminals-cheating-in-the-name-of-electricity-bill-hathras-news-ali2952135131","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बिजली बिल के नाम पर ठगी कर रहे साइबर अपराधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बिजली बिल के नाम पर ठगी कर रहे साइबर अपराधी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अगर आपके मोबाइल फोन पर बिजली बिल भरने से संबंधित संदेश आ रहे हैं और इसमें भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की बात कही जा रही है तो सावधान हो जाएं। आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। लोगों को ठगने के लिए साइबर अपराधियों ने यह तरीका निकाला है। बिजली अधिकारी भी लोगों से इनके झांसे में न आने की बात कह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे में इन दिनों एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) चल रही है। अब तक ओटीएस में 22 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराने के साथ बिल जमा कर दिया है। अब ओटीएस की तिथि 15 जुलाई तक बढ़ाई गई है, लेकिन अब इस योजना को भी साइबर ठगों ने ठगी करने का जरिया बना लिया है। जिले के कुछ लोगों को संदेश भेजकर कहा जा रहा है कि उन्होंने पिछले महीने बिल नहीं भरा है। अगर बिल अपडेट नहीं कराएंगे तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
संदेश में उनसे एप को डाउनलोड करने के लिए कहा जाएगा। एप डाउनलोड करने के बाद कुछ पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा जाएगा। उसके बाद डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी संदेश भेजने वाले तक पहुंच जाएगी। बीते महीने में बिजली महकमे के कर्मचारी यूनियन के एक नेता पर बिल जमा करने से संबंधित संदेश पहुंचा था। जून माह में बिजली महकमे में सुरक्षा में तैनात भूतपूर्व सैनिक के खाते से रकम पार हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
ऐसे करें बचाव
-मैसेज पर आए लिंक या अनजान फोन नंबर का उपयोग न करें।
-किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग और एप डाउनलोड न करें। संबधित थाने में शिकायत दें।
-यदि बिजली विभाग से संबधित कोई फोन आए तो निकट के अवर अभियंता व एसडीओ से संपर्क करें।
-बिल जमा करने से पहले विभाग द्वारा नोटिस के जरिये सूचित किया जाता है।
-फोन पर विभाग द्वारा बिल जमा करने की कोई सूचना नहीं दी जाती है।