{"_id":"60e898018ebc3e72db02aa0b","slug":"hathras-cyber-cell-got-back-rs-21010-cheated-by-posing-as-bank-officer-hathras-news-ali2677093150","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बैंक अधिकारी बनकर ठगे 21010 रुपये साइबर सेल ने कराए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बैंक अधिकारी बनकर ठगे 21010 रुपये साइबर सेल ने कराए वापस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पिछले महीने पुरदिलनगर निवासी युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ था। उससे एक शातिर व्यक्ति ने खुद को बैंक मैनेजर बताकर खाते की जानकारी लेने के बाद खाते से रुपये पार कर दिए थे। साइबर सेल में की गई शिकायत और फिर जांच के बाद खाते से कटे हुए रुपये युवक को वापस मिल गए।
दिनेश कुमार पुत्र कुंवरपाल सिंह निवासी मोहल्ला जलेसरी गेट पुरदिलनगर थाना सिकंदराराऊ से बैंक अधिकारी बनकर बैंक खाते की जानकारी लेकर एक शातिर ने खाते से 21,010 रुपये निकाल लिए थे। आठ जून को साइबर सेल में शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में साइबर सेल टीम ने मामले में छानबीन शुरू की।
साइबर सेल की सक्रियता व अथक प्रयास से नौ जुलाई 2021 को दिनेश कुमार के 21010 रुपए वापस कराए गए। रुपये वापस पाकर दिनेश कुमार ने खुशी का इजहार करते हुए कार्यालय साइबर सेल पहुंचकर पुलिस को धन्यवाद कहा और साइबर टीम की प्रशंसा की। साइ़बर सेल की टीम में एसआई सत्यपाल, मोहित कुमार, गौरव तोमर और आलोक कुमार शामिल थे।