{"_id":"626448b151034d0db81099a6","slug":"hathras-cut-off-connections-of-451-defaulters-30-caught-theft-hathras-news-ali2899703169","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 451 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 30 के यहां पकड़ी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 451 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 30 के यहां पकड़ी चोरी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बिजली चोरों पर शिकंजा कसने व बकायेदारों से राजस्व वसूलने के लिए शनिवार को बिजली विभाग ने शहर से देहात तक अभियान चलाया। इस दौरान लाखों रुपये के 451 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। इसके अलावा 30 लोगों के यहां कटिया डालकर बिजली चोरी होती पाई गई। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
उल्लेखनीय है कि शहर, देहात, कस्बा में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही है। इस कारण बिजली अधिकारियों की लगातार क्लास लग रही है। शनिवार को अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह के निर्देश पर हाथरस शहर, मुरसान, सादाबाद आदि क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीस लोगों के यहां कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं टीम ने लाखों रुपये के बकायेदार 451 लोगों के कनेक्शन काटे। टीम ने 41 लाख 65 हजार का राजस्व वसूला। संवाद