{"_id":"62a0e038c7a13f3298698f92","slug":"hathras-custodial-death-action-may-be-taken-against-many-policemen-hathras-news-ali2934383163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हिरासत में मौत : कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हिरासत में मौत : कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा पुलिस की हिरासत में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता राजकुमार उर्फ राजू की मौत के मामले में जिलाधिकारी (डीएम) ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में कुछ पुलिसकर्मियों को मजिस्ट्रेटी जांच में दोषी पाया गया है। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ शासन सख्त कार्रवाई कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि 16 मई को चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसाना में दो पक्षों में आपस में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई थी। पुलिस ने एक पक्ष के राजकुमार उर्फ राजू को हिरासत में लिया था। पुलिस की हिरासत में राजकुमार की हालत बिगड़ गई थी। तब पुलिस उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई थी। यहां उसकी मौत हो गई थी। राजकुमार के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से राजकुमार की मौत हुई है। इस मामले में एसपी ने तत्कालीन कोतवाली निरीक्षक चंदपा चतर सिंह राजौरा सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
इस मामले में कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना अलीगढ़ की क्राइम ब्रांच कर रही है। डीएम के निर्देश पर एडीएम (न्यायिक) ने इसकी मजिस्ट्रेटी जांच की थी। जांच के दौरान मृतक के परिजनों, पैरामेडिकल स्टाफ व पुलिस महकमे के अधिकारियों व कर्मियों के बयान दर्ज हुए थे। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है। अब शासन स्तर से ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद