फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Current came in the pole in the potato field, the death of the young man

हाथरस : आलू के खेत में लगे खंभे में आया करंट, युवक की मौत

Tue, 22 Mar 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Current came in the pole in the potato field, the death of the young man
हाथरस : गांव शंकरपुर में करंट से मृत युवक का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव शंकरपुर में अपनी ननिहाल में आलू की खोदाई करा रहे युवक का हाथ खेत में लगे बिजली के खंभे से छू गया, जिससे युवक को करंट लग गया और बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला सिंघा निवासी राजपाल का 40 साल का बेटा नरेंद्र कुमार अपनी ननिहाल शंकरपुर गया था। मंगलवार को वह अपने मामा कुशलपाल सिंह के आलू खोदवा रहा था। इस बीच उसका हाथ खेत में लगी हाईटेंशन लाइन के लोहे के खंभे से छू गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा और वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन

यह देखकर खेत में काम कर रहे मजदूर उसकी ओर दौड़े। परिवार के लोग उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed