फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CSC of the district is on the path of Digital India

हाथरस: जिले के सीएससी चल रहे डिजिटल इंडिया की राह पर

Sun, 21 Jun 2020 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: CSC of the district is on the path of Digital India
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। जिले के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) डिजिटल इंडिया की राह पर तेज गति से चलने लगे हैं। 430 सीएससी संचालकों ने 19 दिन में एक करोड़ 33 लाख रुपये का बिजली महकमे का राजस्व जमा किया है। जिले में 65 प्रतिशत सीएससी सक्रिय होने पर बिजली निगम के चेयरमैन ने भी सराहना की है।
इन सीएससी संचालकों ने बिजली बिल जमा करने के साथ एक लाख से अधिक की खुद की आमदनी भी अर्जित की है।
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्तमान में करीब 600 सीएससी हैं। इनमें 430 सीएससी सक्रिय है। पिछले महीने इन सीएससी संचालकों ने एक करोड़ 80 लाख रुपये के बिजली बिल के जमा किए थे।
विज्ञापन

इस माह जून की शुरुआत से अब तक इन्होंने छह हजार सात सौ उपभोक्ताओं के बिल जमा किए, जिससे बिजली महकमे को एक करोड़ 33 लाख रुपये का राजस्व मिला है। इसके साथ जिला यूपीपीएल में दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। शनिवार को निगम के चेयरमैन ने राजस्व की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान 65 प्रतिशत सीएससी सक्रिय होने पर कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बिल पर सीएससी वाले को मिले 16 रुपये
भारत सरकार ने सीएससी की शुरुआत इसलिए की, ताकि लोग ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ ले सकें। एक बिजली बिल जमा करने पर सीएससी संचालक को 16 रुपये की राशि विभाग द्वारा दी जाती है। चार रुपये सरकार के खाते में चले जाते हैं। कुल मिलाकर एक बिजली बिल पर सीएससी को बीस रुपये की राशि मिलती है। इन सीएससी संचालकों ने छह हजार सात सौ बिजली के बिल जमा कर एक लाख सात हजार दो सौ रुपये की खुद की आय भी की है।

हमारे में जिले में 65 प्रतिशत सीएससी सक्रिय हैं, जिसकी निगम के चेयरमैन ने सराहना की है। 19 दिन में सीएससी संचालकों ने छह हजार सात सौ उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा किए हैं, जिससे निगम को एक करोड़ 33 लाख रुपये का राजस्व मिला है।
-हरीमोहन, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed