फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CRPF's tightly guarded daughter's house

हाथरस: सीआरपीएफ का कड़ा पहरा रहा बिटिया के घर पर

Wed, 25 Nov 2020 12:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Hathras: CRPF's tightly guarded daughter's house
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिटिया के घर पर मंगलवार को भी सीआरपीएफ की कड़ी चौकसी बरकरार रही। चारों आरोपियों के पॉलीग्राफी टेस्ट को लेकर भी कयासबाजी होती रही। सीबीआई बुधवार को इस मामले में हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी, इस पर भी लोगों की टकटकी है।
बिटिया के घर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा है। बिटिया के गांव में चारों आरोपियों संदीप, रामू, रवि व चौथा अन्य आरोपी, जिसे नाबालिग बताया जा रहा है, उसके पॉलीग्राफी टेस्ट को लेकर कयास लगते रहे। आखिर इनके पॉलीग्राफी टेस्ट में सच सामने आया या नहीं अथवा कुछ और लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट भी सीबीआई कराएगी या नहीं, इसे लेकर भी इलाके में खासी चर्चाएं रहीं। बुधवार को इस प्रकरण में सीबीआई हाईकोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। लोग इस सवाल का जवाब खोजने में लगे रहे कि आखिर सीबीआई अपनी क्या रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करेगी। यह तथ्य उल्लेखनीय है कि सीबीआई चारों आरोपियों को गांधीनगर (गुजरात) में पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए ले गई है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार से मिला समाज का प्रतिनिधिमंडल
हाथरस। वाल्मीकि समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बिटिया के परिजनों से मिलने मुंबई से मंगलवार को उसके घर आया। प्रतिनिधिमंडल ने बिटिया के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली और वर्तमान में चल रही स्थिति भी जानी। इन लोगों को हर सहयोग का आश्वासन भी दिया। तदुपरांत प्रतिनिधिमंडल वहां से चला गया। इसमें सुमित, रॉकी, रामचरन चंदेलिया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed