{"_id":"60c0f9788ebc3ed2304f8dec","slug":"hathras-crowd-gathered-in-the-markets-people-are-not-following-social-distance-hathras-news-ali265113476","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बाजारों में उमड़ी भीड़, लोग नहीं कर रहे सामाजिक दूरी का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बाजारों में उमड़ी भीड़, लोग नहीं कर रहे सामाजिक दूरी का पालन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
काफी निर्देशों के बावजूद लोग कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रहे। बाजारों में रोजाना उमड़ने वाली भीड़ नियम कानूनों को ठेंगा दिखा रही है। बुधवार को भी यही स्थिति रही। सुबह जब बाजार खुले तो काफी भीड़ उमड़ी।
इस दौरान लोग सामाजिक दूरी भूल गए। लोगों की भीड़ जब दुकानों पर लगी तो वहां भी लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी लोग बिना मास्क के भी नजर आए। कुछ सरकारी व प्राइवेट दफ्तरों में भी यही स्थिति देखी गई।
सुबह भीड़ के चलते शहर के कई बाजारों में जाम लगा रहा। हालांकि गर्मी के कारण दोपहर को बाजारों में काफी कम भीड़ देखी गई, लेकिन शाम को फिर काफी चहल-पहल नजर आई। काफी दुकानें शाम सात बजे के बाद भी खुली रहीं। संवाद