{"_id":"613514958ebc3e0b0443951f","slug":"hathras-criminals-are-leaving-the-state-or-surrendering-rajinikanth-hathras-news-ali2724209171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अपराधी छोड़ रहे प्रदेश या कर रहे समर्पण : रजनीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अपराधी छोड़ रहे प्रदेश या कर रहे समर्पण : रजनीकांत
विज्ञापन
हाथरस : आगरा रोड स्थित सौभाग्य गेस्ट हाउस में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मंचासीन अ
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा द्वारा रविवार को समाज के प्रबुद्ध और सामाजिक प्रमुख लोगों के सम्मेलन का आयोजन शहर के आगरा रोड स्थित एक फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वकील, अध्यापक, व्यवसायी, समाजसेवी, कवि, डॉक्टर तथा अन्य विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।
मुख्य वक्ता बृज क्षेत्र भाजपा के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि समाज का हित केवल भाजपा सरकार में ही निहित है। पूर्व की सरकारों में हमने देखा कि किस प्रकार से प्रदेश में जंगलराज फैला हुआ था। उत्तर प्रदेश की छवि एक अविकसित और पिछड़े राज्य के रूप में बनी हुई थी, लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास देखने को मिल रहा है।
आज कानून और व्यवस्था इतनी सुदृढ़ है कि अपराधी भयभीत है वो या तो प्रदेश छोड़ रहे हैं या फिर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में भी प्रदेश में तरक्की देखने को मिल रही। नये-नये उद्यमों की स्थापना हो रही है। पुरानों को भी पुनर्जीवित किया जा रहा है। महिलाओं के लिये आज उत्तर प्रदेश सबसे सुरक्षित प्रदेश बन गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विरोधी अलग-अलग प्रकार के षड्यंत्र रचकर जनता को बरगलाने और बहकाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबे कामयाब नही हो पाएंगे। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास जीतने वाली पार्टी है। समाज का हर वर्ग का विकास ओर अंत्योदय ही इस का एकमात्र लक्ष्य और संकल्प है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधानाचार्य रामनाथ कौशिक ने भाजपा को सर्वांगीण विकास करने वाली तथा समाज में समरसता बनाने वाली पार्टी बताया। संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय तथा कवि अनिल बौहरे ने किया। संयोजक रामवीर सिंह भैयाजी और सहसंयोजक विष्णु बघेल ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, क्षेत्रीय मंत्री डॉली माहौर, हाथरस विधानसभा प्रभारी नत्थी सिंह, डॉ. बंगाली सिंह, बृजेश चौहान, रूपेंद्र चौधरी, सतपाल मदनावत, कुसुमादेवी मदनावत, वासुदेव माहौर, संजय सिंह, प्रेम प्रकाश कुशवाहा, अविनाश तिवारी, मथुरा प्रसाद पवन रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, रामवीर माहौर, भीकम सिंह, ध्रुव शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, राकेश शर्मा अनाड़ी, मानवीर सिंह, अमर ठाकुर, नानकंचद्र पचौरी, कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, भूपेंद्र कौशिक, रामकुमार शर्मा, राजपाल सिंह, शिवदेव दीक्षित, आरसी गोला, विवेक वार्ष्णेय, रवि वार्ष्णेय, नवनीत गौतम आदि थे। संवाद