फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: CPS Girls Inter College in Kho-Kho and Mother Pushpanjali College in Kabaddi

हाथरस : खो-खो में सीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज व कबड्डी में मां पुष्पांजलि कॉलेज ने मारी बाजी

Tue, 16 Aug 2022 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Hathras: CPS Girls Inter College in Kho-Kho and Mother Pushpanjali College in Kabaddi
हाथरस : खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कार देते एसडीएम एवं ईओ नगर पालिका। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव पर मंगलवार को नगर पालिका में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीपीएस इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, एमआई इंटर कॉलेज, बाल भारत शिक्षा केंद्र, महेश्वरी शिक्षा केंद्र, सिकंदराराऊ पब्लिक स्कूल, मां पुष्पांजलि इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कबड्डी, खो-खो एवं दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। खो-खो में सीपीएस गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं कबड्डी में मां पुष्पांजलि इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दौड़ प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सीपीएस गर्ल्स इंटर कालेज, बाल भारत शिक्षा केंद्र, एम आई इंटर कॉलेज, सिकंदराराऊ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 100 और 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा, सुनील गुप्ता जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मीरा माहेश्वरी जिला मंत्री ,नीरज वैश्य मंडल अध्यक्ष भाजपा, अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने विजेताओं को ं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन पंकज गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष ने किया। इसे सफल बनाने में व्यापारी नेता सूरज वार्ष्णेय, अखिल वार्ष्णेय, अभिषेक, विशाल वार्ष्णेय, मुकुल गुप्ता सभासद, प्रवीन वार्ष्णेय, धर्मेंद्र कुमार, कर्दम सिंह, जहांगीर, विनोद कुमार, पंकज गौतम का सहयोग रहा। मौके पर ब्रजमोहन गुप्ता, सुशीला चौहान, कमलेश शर्मा, राधा गुप्ता, संतोष पौरुष, शालिनी गर्ग, माधुरी शर्मा, मनोज राजौरिया, गवेंद्र सिंह, भानू शर्मा, विजय कुमार, अमित शर्मा, शालिनी महेश्वरी, इमरान सभासद, फहीम अंसारी, मो. चाहत सभासद, आकाश शर्मा, अमित गोस्वामी, पवन शर्मा, देवेंद्र कुमार, रविदास, विनोद, मो. रईस, सत्यप्रकाश, केशव देव आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed