फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Cows are being sold in the gaushala of the municipality

हाथरस : नगर पालिका की गोशाला में गायों की हो रही बेकद्री

Thu, 06 Oct 2022 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:06 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित गोशाला का निरीक्षण किया।ईओ श्रीचंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ गोशाला का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
Hathras: Cows are being sold in the gaushala of the municipality
हाथरस : नगर पालिका की गोशाला का निरीक्षण करते लोग। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित गोशाला का निरीक्षण किया। इन कार्यकर्ताओं को गोशाला में कई खामियां मिलीं। गायों की भी दुर्दशा देखने को मिली। दो गायों के पिछले पैर खराब थे। वह अपनी जगह से हिल भी नहीं पा रही थीं और एक गाय के पेट में काफी बड़ा फोड़ा था।
कार्यकर्ताओं ने पाया कि गायों के खाने की व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। उनके चारे के पात्र में सिर्फ सूखा भूसा ही पड़ा था। लगभग हर गाय की हड्डियां चमक रही थीं। समाजसेवी निशांत चौहान ने मौके से ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) श्रीचंद्र को फोन कर पूरी स्थिति से अवगत कराया। ईओ ने स्थिति में शीघ्र सुधार कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर में सभी कार्यकर्ताओं और नगर के अन्य सभी गण्यमान्य व्यक्तियों को ईओ ने बातचीत के लिए बुलाया। ईओ श्रीचंद्र ने कार्यकर्ताओं के साथ गोशाला का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर निशांत चौहान, विशाल राज चौहान, नितिन पुंढीर, अजय जादौन, नगर कार्यवाह आरएसएस निशांत पंडित, संतोष बघेल, पवन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय, निशांत पंडित, जयपाल चौहान, रानू जादौन, आशीष शर्मा, दीपक सक्सेना, रूपकिशोर उपाध्याय, अशोक उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed