{"_id":"6297b68818d3a15842570729","slug":"hathras-cousin-killed-teenager-arrested-sasni-news-ali2929243108","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चचेरे भाई ने किया किशोर का कत्ल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चचेरे भाई ने किया किशोर का कत्ल, गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
क्षेत्र के गांव नगला बीरी सहाय निवासी 14 वर्षीय गौरव की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में गौरव के चचेरे भाई अजीत को गिरफ्तार किया है। अजीत ने पुलिस को बताया कि वह गौरव को पैटीज खिलाने के बहाने हाथरस जंक्शन ले गया। फिर शौच के बहाने लाड़पुर के पास रेलवे लाइन के किनारे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को बाजरा के खेत में छोड़कर वह चला आया। बुधवार की दोपहर को आरोपी अजीत की निशानदेही पर पुलिस ने गौरव के शव को बरामद कर लिया। गौरव आठवीं कक्षा का छात्र था, जबकि आरोपी अजीत डी फार्मा का छात्र है।
कोतवाली सासनी में घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने बताया कि 25 मई को गांव लुटसान के माजरा नगला बीरी सहाय निवासी गौरव अचानक घर से लापता हो गया था। उस दिन उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। अगले दिन लौटने पर माता-पिता ने बेटे के लापता होने की सूचना थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। जब गौरव का पता नहीं चला तो पिता चंद्रपाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 26 मई को अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। तभी से पुलिस की टीमें गौरव की बरामदगी के लिए दबिशें दे रही थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया था।
सर्विलांस टीम की मदद से की गई पड़ताल में पुलिस को गौरव के चचेरे भाई अजीत पर शक हुआ तो पुलिस ने उसको पूछताछ के लिए थाने बुलाया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अजीत टूट गया। उसने बताया कि 25 मई को गौरव के माता-पिता घर पर नहीं थे। वह दिन में गौरव के घर गया था। वहां किसी बात को लेकर उसका गौरव से विवाद हो गया। अजीत उसी शाम को गौरव को पैटीज खिलाने के बहाने हाथरस जंक्शन ले गया। फिर शौच के बहाने लाड़पुर के पास रेलवे लाइन किनारे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बाजरा के खेत में छोड़कर वापस आ गया। घर आकर परिजनों के साथ वह गौरव की तलाश में लग गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव, एसएसआई कृतपाल सिंह, एसआई राजेश यादव शामिल हैं। एसपी ने बताया कि मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम दिया जाएगा। संवाद